Thursday, 2 July 2020

दुल्हन ने एक ही रात में दूल्हे को पहुंचा दिया अस्पताल, दूल्हा बोला ‘बड़ी बेशर्म निकली वो’



भारतीय समाज में शादी ब्याह का रिश्ता बड़े ही विश्वास पर तय किया जाता है। माना जाता है कि यह रिश्ता एक बार जुड़ जाता है, तो सात जन्म तक चलता है। इसीलिए अपने बच्चों की शादी करने से पहले मां बाप काफी ज्यादा जांच पड़ताल करते हैं, लेकिन कई बार लाख कोशिशों के बाद भी इस रिश्ते में धोखा मिलता है, जिससे लोगों का विश्वास ही टूट जाता है। जी हां, आजकल शादी विवाह के रिश्ते कितने भी जांच पड़ताल के साथ तय किये जाए, लेकिन उसमें कब धोखा मिल जाए, पता ही नहीं चलता है। ऐसा ही कुछ मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?
loading...



 माता पिता अपने बच्चे की शादी बड़े ही धूमधाम से करते हैं, ऐसे में अगर शादी के बाद उन्हें पता चले कि उनके बच्चे के साथ धोखा हुआ है, तो मामला पूरी तरह से पेंचीदा हो जाता है। ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के थाना शिकोहाबाद के आरोंज निवासी धर्मेंद्र के साथ हुआ है। धर्मेंद्र ने बड़े ही धूमधाम से शादी की, लेकिन शादी की पहली रात दुल्हन ने दूल्हे समेत सबको अस्पताल पहुंचा दिया। अरे नहीं, दुल्हन ने किसी को मारा पिटा नहीं, बल्कि उसके कारनामों की वजह से पूरा परिवार अस्पताल पहुंच गया। दुल्हन का किया गया था जोरदार स्वागत इस शादी से दूल्हे का परिवार बहुत ही ज्यादा खुश था। शादी के समय दोनों ही परिवारों में सारे रिश्ते काफी अच्छे थे। इस वजह से दोनों ने एक दूसरे पर शक करना सही नहीं समझा और झट मगनी पट ब्याह कर दिया। शादी के बाद जब दुल्हन घर आई, तो परिवार वालों ने उसका आदर सत्कार किया। दुल्हन का स्वागत भी बहुत जोर दार तरीके से किया गया था, जिससे लुटेरी दुल्हन का मन और भी ज्यादा डोल गया।

 मिठाई में मिलाई थी नशीली दवा 


 शादी के बाद दुल्हन के घर से जो भी मिठाई आई थी, उसमें नशीली दवा मिली हुई थी, ताकि उसे खाने के बाद तुरंत ही लोग बेहोश हो जाए और फिर दुल्हन अपना काम करके भाग जाए। इस दुल्हन को लुटेरी दुल्हन कहा जा रहा है। इस दुल्हन ने सबको बेहोश करने के बाद घर से सारे जेवरात लेकर भाग गई और फिर मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस स्टेशन जा पहुंचा। इतना ही नहीं, दूल्हे का पूरा परिवार पूरी तरह से सदमें है, क्योंकि दुल्हन सारा माल टाल लेकर भाग गई।


 अस्पताल में भर्ती है दूल्हे का परिवार शादी के अगले ही दिन दूल्हे का पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती हो गया। दरअसल, दुल्हन ने रात को सबको अपने हाथों से मिठाई खिलाई और जिसके बाद सब बेहोश हो गए और फिर सुबह आसपास के लोगों ने आवाज़ नहीं आने पर दरवाजा खटखटाया तो पता चला कि सबके सब बेहोश हैं। इसलिए आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां से मामला पुलिस स्टेशन जा पहुंचा और पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी है।
loading...

जब इस मशहूर एक्ट्रेस को राम जेठमलानी ने सरेआम कर लिया किस, खूब हुआ था हल्ला



देश के मशहूर क्रिमिनल लॉयर रहे राम जेठमलानी अब इस दुनिया में नहीं हैं। 8 सितंबर 2019 उन्होंने इस संसार को अलविदा कह दिया था। राम जेठमलानी अकसर अपने कोर्ट केसेज के कारण चर्चा में रहा करते थे। लेकिन एक बार वह एक मशहूर अभिनेत्री को सरेआम किस कर भी सुर्खियों में आ गए थे। सोशल मीडिया में तब खूब हल्ला मचा था।
पूरा मामला 16 फरवरी 2005 का है। एक टीवी अवार्ड फंक्शन में राम जेठमलानी ने शिरकत की थी। फंक्शन में अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस लीना चंद्रवाकर भी मौजूद थीं।
loading...
अगले दिन सोशल मीडिया में तस्वीरें वायरल होने लगीं जिनमें राम जेठमलानी लीना चंद्रवाकर को किस करते दिख रहे थे।
सोशल मीडिय़ा में इन तस्वीरों पर खूब बातें बनाई गईं। आखिरकार लीना चंद्रवाकर को आकर इस चुंंबन पर सफाई देनी पड़ी थी।
लीना चंद्रवाकर ने बताया था कि वकील जेठमलानी ने उनकी परमिशन से उन्हें चूमा था। बकौल लीना जब वह स्टेज पर चढ़ रही थीं तो उन्हें जेठमलानी ने सहारा दिया। जेठमलानी ने उनसे पूछा कि क्या वह उन्हें किस कर सकते हैं। लीना ने भी मना नहीं किया।
बता दें कि लीना चंद्रवाकर ने किशोर कुमार से शादी रचाई थी। किशोर कुमार से लीना को एक बेटा भी है जिनका नाम सुमित कुमार है।
loading...

Wednesday, 1 July 2020

जब सबके सामने ऐश्वर्या ने ससुर अमिताभ के साथ कर दी थी ऐसी हरकत, बिग बी ने लगाई थी डांट


देश में लॉकडाउन के चलते सभी फिल्मों की शूटिंग बंद हैं, लेकिन फैंस के मनोरंजन में कोई कमी नहीं हो रही है। इसकी दो बड़ी वजहें हैं। पहली वजह तो ये कि खुद स्टार्स अपने मस्ती भरी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं वहीं उनकी कुछ पुरानी और चर्चित तस्वीरें और वीडियों फिर से फैंस के सामने आ जा रहे हैं। हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन और अमिताभ बच्चन का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खास ये था कि ऐश अमिताभ के बार बार गले लग रहीं थीं और हंसी जा रहीं थीं। इस पर अमिताभ ने जो रिएक्शन दिया था वो काफी चर्चित हुआ था।
loading...


 ससुर के गले लगे जा रहीं थीं ऐश

ये बात है 2016 के एक अवॉर्ड फंक्शन की। इस अवॉर्ड शो अमिताभ बहू ऐश के साथ अवॉर्ड लेने पहुंचे थे। अवॉर्ड लेने के बाद अमिताभ मीडिया से बात-चीत कर रहे थे तभी ऐश भी वहां पहुंच गईं। ऐश अमिताभ को अवॉर्ड मिलने को लेकर इतनी एक्साइटेड हो गईं थीं कि वो बार बार उन्हें गले लगा रहीं थीं और हंस रहीं थीं। अक्सर ऐसे मौकों पर ऐश काफी शांत और मुस्कराती नजर आती हैं, लेकिन उस शो के बाद ऐश काफी उत्साहित नजर आ रहीं थीं।

अमिताभ बार बार मीडिया से बात कर रहे थे और ऐश हंसे जा रहीं थीं। इस पर अमिताभ ने उन्हें फटकार भी लगा दी थी और कहा था कि अराध्या की तरह बिहेव करना बंद करो। इसके बाद भी ऐश की हंसी नहीं रुक रही थी। गौरतलब है कि ऐश अपनी सास जया से ज्यादा अमिताभ के काफी करीब हैं। एक अवॉर्ड शो के दौरान जब बिग बी ने उन्हें अवॉर्ड दिया था तो सभी के सामने ऐश ने झुककर अमिताभ के पैर छुए थे और इस अवॉर्ड के लिए धन्यवाद कहा था।

 बहू ऐश के लिए लड़ जाते हैं अमिताभ

 पूर्व मिस वर्ल्ड अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरों और अपनी कॉन्ट्रोवर्सी के चलते चर्चा में रहती हैं। 2016 में कॉन फेस्टिवल के दौरान ऐश की कुछ तस्वीरें काफी चर्चा में आ गईं थीं। दरअसल कॉन के कॉर्पेट पर ऐश ने ड्रेस तो बहुत ही खूबसूरत पहनी थी, लेकिन उन्होंने एक पर्पल रंग की लिपस्टिक लगाई थी। इससे उनके होठ बहुत ही अजीब लग रहे थे। इस लुक को लेकर ऐश को काफी ट्रोल किया गया था। उस वक्त बिग बी अपनी बहू के बचाव में उतर आए थे। 

 अमिताभ ने उस वक्त ट्रोलर्स को फटकार लगाते हुए कहा था कि इसमें गलत क्या है? बिग बि ने कहा था कि सोशल मीडिया हर किसी को अपनी बात रखने का मौका देता है। ये मौका पहले आपके पास नहीं था। आप कभी नहीं जान सकते थे कि दूसरे लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं। कम से कम आप ये जान तो सकते हैं। बता दें कि जब भी ऐश्वर्या पर किसी तरह का विवाद होता है को ससुर अमिताभ और सास जया दोनों ही उनके खिलाफ बोलने वाले लोगों से लड़ जाते हैं। पूरा बच्चन परिवार हर वक्त एक साथ खड़ा रहता है और इनका पूरा परिवार एक साथ मिलकर सारे त्यौहार मनाता है।
loading...

ट्विंकल खन्ना का बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘फिल्म के इस सिन को देख कर बार-बार चिढ़ाता है मेरा बेटा’


बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के अलावा अक्सर पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बंटोरते हुए नजर आते हैं। आए दिन उनके परिवार से जुड़ी कोई न कोई बात सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर इन दिनों ट्विंकल खन्ना का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने बच्चों के बारे में बात करती हुई नजर आ रही हैं। यह इंटरव्यू न सिर्फ ट्विंकल के फैंस को पंसद आ रहा है, बल्कि अक्षय के फैंस को भी खूब रास आ रहा है।


loading...
सोशल मीडिया पर वायरल हुए पुराने इंटरव्यू में ट्विंकल खन्ना अपने बेटे आरव को लेकर बातचीत करती हुई नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने फिल्मी करियर के बारे में भी बात किया और यह भी बताया कि उनका बेटा उन्हें क्यों चिढ़ाता है? दरअसल,ट्विंकल खन्ना के मुताबिक उनका बेटा उनको उनकी फिल्म को लेकर खूब चिढ़ाता है, जिसकी वजह से वह नहीं चाहती हैं कि उनके बच्चे उनकी फिल्में देखें।


 किसिंग सीन को लेकर चिढ़ाता है आरव-ट्विंकल खन्ना 

 इंटरव्यू में ट्विंकल खन्ना बताती हैं कि उनका बेटा आरव उन्हें किसिंग सीन को लेकर खूब चिढ़ाता है। वे आगे कहती हैं कि फिल्म जान में मेरा एक किसिंग सीन है, जिसे आरव बार बार देखता है और फिर मुझे चिढ़ाता है। हालांकि, मैं नहीं चाहती कि मेरे बच्चे मेरी कोई भी फिल्में देखें, लेकिन आरव बार बार वह फिल्म देखता है और मुझे चिढ़ाता है। मतलब साफ है कि आरव अपनी मम्मी को किसिंग सीन के लिए चिढ़ाता है।  

ट्विंकल खन्ना ने आगे बताया कि एक बार तो उसने मेरे जन्मदिन पर उस किसिंग सीन का कोलाज बनाया और फिर उसने उसे पार्टी के दौरान चला दिया। उन्होंने आगे कहा कि वह काफी शरारती है, लेकिन उसमें दिमाग बहुत है। बता दें कि ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार अपने दोनों बच्चों को बहुत प्यार करते हैं और न सिर्फ प्यार बल्कि संस्कार भी देते हैं।

पुलिस के नाम से सेव कर रखा है मेरा नंबर- ट्विंकल खन्ना

बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने कहा कि एक बार मैंने आरव का फोन देखा तो मुझे हैरानी हुई, क्योंकि उसने मेरा नंबर पुलिस के नाम से सेव कर रखा है। बता दें कि ट्विंकल खन्ना अपने बच्चों पर अनुशासन रखती हैं और बच्चे उन्हीं से डरते हैं। इतना ही नहीं, ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार के दोनों बच्चे सिर्फ अपने काम से मतलब रखते हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आरव और नितारा को लाइमलाइट में रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं है, जिसकी वजह से वे सिर्फ अपने काम में बिजी रहते हैं। आरव फिलहाल 17 साल के हैं और उनका एक जिगरी दोस्त है, जिसके साथ वे अक्सर दिखाई देते हैं। बता दें कि उनका जिगरी दोस्त कोई और नहीं, बल्कि सैफ अली खान का बेटा इब्राहिम खान है, जिनके साथ वे अक्सर पार्टी वगैरह में देखे जाते हैं।
loading...

LAC पर फिर से गरमाया माहौल, चीन ने तैनात किए सेना के दो डिविजन, भारतीय ब्रिगेड ने भी संभाला मोर्चा




नई दिल्ली. लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर बढ़ते तनाव के बीच चीन ने अपनी तैनाती बढ़ा दी है। चीन की ओर से सेना के दो डिविजन की तैनाती भारतीय सीमा पर की गई है। जवाब में भारतीय सेना ने भी जवानों की तैनाती बढ़ाई है। इन दोनों देशों के बीच तनाव देखकर लगता है कि ये अक्टूबर तक जारी रहेगा। मीडिया में चीन को लेकर खबर है कि तिब्बत और शिनजियांग प्रांत में मौजूद 10 हजार अतिरिक्त सैनिक बीते दिनों से युद्धाभ्यास कर रहे हैं।




रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एलएसी पर चीन की हर गतिविधि पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की नजर है। हालांकि, रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से LAC पर चीन की ओर से अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की पुष्टि की गई है।
loading...




इसके साथ ही गलवान घाटी, पेट्रोलिंग प्वाइंट-15, पैंगॉन्ग त्सो और फिंगर एरिया में भारतीय सेना ने तैनाती बढ़ा दी है। चीन से मुकाबले के लिए एक ब्रिगेड जितने जवानों की तैनाती की गई है। इसके साथ भारतीय सेना ने रणनीति प्वाइंट्स पर अपनी तैनाती और बढ़ा दी है और टैंकों-हथियारों को पहुंचाया जा रहा है। 




 मीडिया रिपोर्ट्स में सरकार के आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि चीन ने सीमा पर 20 हजार जवानों की तैनाती की है। इसके साथ ही चीन ने नॉर्दन शिनजियांग प्रांत में अपने अतिरिक्त डिविजन को भी एलएसी पर लाने का फैसला किया है। चीनी सेना का अतिरिक्त डिविजन 48 घंटे में भारतीय पोजिशन पर पहुंच सकता है। सूत्रों के हवाले से कहा ये भी जा रहा है कि भारत चीन की हर गतिविधि पर नजर रख रहा है। LAC पर चीनी सैनिकों की बढ़ती तैनाती से शक पैदा हो रहा है कि चीन कहीं कोई चाल तो नहीं चलने वाला है।

बातचीत के दौरान चीन ने पीछे हटने का वादा किया था, लेकिन सीमा पर अपनी तैनाती बढ़ाते जा रहा है। 





 भारतीय जवानों तक पहुंचाए जा रहे जरूरी संसाधन




एलएसी पर चीन की तैनाती बढ़ने के बाद भारत ने भी मिरर तैनाती की है। भारतीय सेना के दो अतिरिक्त डिविजन को एलएसी के पास तैनात किया गया है, ताकि चीनी सेना के किसी भी हिमाकत का जवाब दिया जा सकता है। इसके साथ ही भारतीय जवानों को सभी संसाधन दिए जा रहे हैं, ताकि वह मौसम के अनुकूल पहरेदारी कर सके। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि चीन की बढ़ती तैनाती के बाद भारतीय सेना ने अतिरिक्त टैंक और सशस्त्र रेजिमेंट को लद्दाख में तैनात करने का फैसला किया, ताकि चीनी सेना को माकूल जवाब दिया जा सके। टैंक और हथियारों को फ्रंट लाइन पर पहुंचाया जा रहा है, जहां भारतीय सैनिक चीनी सेना के आमने-सामने खड़े हैं।
loading...